संभल, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के हंसा देवी गजराम सिंह मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज भकरौली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर सर्विस के सुरक्षा कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को आग से बचाव और उसे बुझाने के तरीके विस्तार से समझाए। कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मियों ने गैस सिलेंडर एवं अन्य उपकरणों से लगने वाली आग को नियंत्रित करने के उपाय बताए और मौके पर डेमो देकर आग बुझाने का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियों से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं, जिससे वे आपात स्थिति में सही निर्णय ले सकें। इस अवसर पर सुखदेव, रजनी, मुकेश यादव, रामरतन यादव सहित फायर सर्विस के सुरक्षा कर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.