पटना, अप्रैल 4 -- पटना डीएम ने अगलगी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पटना जिला में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश अग्निशमन विभाग को दिया है। डीएम ने कहा कि 15 मार्च से 15 जून तक विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। अग्निशमन विभाग इसे लेकर पटना जिले में 14-20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन करे। इस दौरान गांव-गांव और शहरों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। आपदा की स्थिति में लोग डायल-112/101, जिला अग्नि नियंत्रण कक्ष (7485805821), जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) या जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) पर सूचना दे सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.