मेरठ, अप्रैल 7 -- शताब्दी नगर स्थित प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्रों को आग से बचाव के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के दौरान मॉक ड्रिल कराकर विद्यार्थियों को आपात स्थिति का वास्तविक अनुभव कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्कता और सही जानकारी बेहद जरूरी है। स्कूल के निदेशक लोकेश पाल और प्रधानाचार्या मीनू पाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवनरक्षक जानकारी देना भी जरूरी है। मौके पर समन्वयक तरुशी, शिल्पा, पूनम, कोमल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...