सीवान, जून 8 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले भर में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अस्पताल व होटल में फायर सेफ्टी की जांचअग्निशमन विभाग की कार्रवाई इसी क्रम में बड़हरिया प्रखंड में अग्निशमन विभाग की टीम ने अस्पताल, मैरेज हॉल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप सहित कई प्रतिष्ठानों की जांच की तथा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार के निर्देश पर गठित टीम में राकेश कुमार, पूजा कुमारी और कमलेश कुमार शामिल थे। टीम ने स...