देहरादून, मई 16 -- मसूरी। संवाददाता  वन संरक्षक, यमुना वृत्त, नीतू लक्ष्मी, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन प्रभाग, मसूरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून, मसूरी वन प्रभाग ने वनाग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत रायपुर रेंज के मास्टर कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्मिकों को वनाग्नि की घटना घटित होने पर त्वरित घटना स्थल पर वनाग्नि सुरक्षात्मक कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये। मास्टर कन्ट्रोल रूम निरीक्षण किये जाने के उपरान्त लाडपुर अनुभाग के भोपालपानी में प्रस्तावित फारेस्ट लाइन स्थल का निरीक्षण किया गया। मसूरी रेंज के अन्तर्गत मालदेवता पौधालय, क्रू स्टेशन मालदेवता का औचक निरीक्षण किया गया। कार्मिकों को वनाग्नि सुरक्षा, पौधालय के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अमित कंवर, प्रभागीय वनाधिकारी, मसूरी वन...