गाजीपुर, जून 29 -- जमानियां। रेलवे स्टेशन स्थित सिस्टटेक इंस्टीट्यूट, जनता इंटर कॉलेज परिसर में संचालित कोचिंग संस्थान को अग्नि सुरक्षा एवं भवन मानकों का पालन न करने पर सोमवार को प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार तथा पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में की गई। निरीक्षण के दौरान संस्थान में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास और अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का अभाव पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में कोचिंग संस्थानों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पंजीकरण, भवन सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा एवं अन्य मानकों की जांच की जा रही है। मानक पूरे न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रह...