गाजीपुर, जून 30 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन ने सैदपुर नगर में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की विशेष जांच शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। जांच में भितरी मोड़ स्थित प्रभा लाइब्रेरी, अशोका लाइब्रेरी एंड कोचिंग सेंटर तथा रावल मोड़ स्थित सत्यार्थ लाइब्रेरी एंड क्लासेज में गंभीर खामियां मिलने पर तीनों संस्थानों को सील कर दिया गया। इनमें एक संस्थान बेसमेंट में संचालित हो रहा था। प्रशासन ने बताया कि दो दिन पूर्व इन संस्थानों को सुरक्षा संबंधी कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं की गईं। य...