गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर अग्निशमन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर खामियां सामने आईं। इसके बाद कुल दस संस्थानों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभियान के दौरान अग्निश्याम विभाग की टीम ने सात प्रमुख संस्थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर अग्निशमन उपकरण या तो निष्क्रिय थे या उनकी नियमित जांच नहीं कराई गई थी। कई संस्थानों में आपातकालीन निकास मार्ग भी मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के बाद संबंधित सात संस्थानों को नो...