शाहजहांपुर, दिसम्बर 23 -- अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर सोमवार को अग्निशमन एवं आपात सेवा शाहजहांपुर की टीम ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मोहम्मदी रोड में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं को फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग की जानकारी दी गई। टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय समझाए और सतर्कता बरतने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के माध्यम से सभी को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...