दरभंगा, मई 22 -- दरभंगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दरभंगा सिटी शाखा में अनुमंडल अग्निश्मालय कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों की ओर से अग्नि सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम सह मॉक ड्रिल किया गया। चंद्र किशोर, सुजीत, राहुल, सोनी एवं जूही कुमारी ने आग लगने के कारण, आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के उपाय आदि की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में मुख्य प्रबंधक राजीव रंजन, उप शाखा प्रबंधक पंकज कुमार, एसबीआई अधिकारी संघ के क्षेत्रीय सचिव सह उप प्रबंधक कुमार विष्णु मोहन, संजीव, प्रीति, विद्या, स्वाति, सुमिरन, प्रतीक्षा एवं शुभम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...