संभल, जून 15 -- अमन खुराना हेल्पिंग सोसाइटी ने सोमवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें दमकल कर्मियों ने बच्चों को आग बुझाने से संबंधित जानकारी दी। जवाहर रोड स्थित कार्यालय पर अग्निशमन विभाग और अमन खुराना हेल्पिंग सोसाइटी ने संयुक्त रूप से सोमवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया। अग्निशयन प्रभारी महेश सिंह ने टीम के साथ विद्यार्थियों और युवाओं को मॉक ड्रिल कर आग काबू करने की जानकारी दी। इस अवसर पर अमन खुराना, सलोनी खुराना, मूवी शर्मा, रजनीश शर्मा, संदेश चौधरी, नितिन, गौरी शर्मा आदि विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा जागरूकता शिविर में दी आग बुझाने की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...