खगडि़या, मार्च 18 -- खगड़िया, नगर संवादददाता। अग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान सदर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए जानकारी दी जा रही है। जिला अग्निशामालय पदाधिकारी हरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी संध्या कुमारी के नेतृत्व ग्रामीण एवं शहरी इलाके में आग से बचाव के लिए होटल, भोजनयाल तथा विवाह भवन में आग से सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कर्मियों ने मॉकड्रिल स्थल पर मौजूद कर्मचारी एवं ग्रामीण को आग लगाने की स्थिति में घबराने के बजाए सुझ बुझ से काम लेने की सलाह दी। सब ऑफिस नारायण जी सिंह, प्रधान अग्निक हरेराम साह, अग्नि...