कन्नौज, दिसम्बर 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सेंट मारिया पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा बच्चों के लिए अग्नि सुरक्षा एवं आग बुझाने का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को आग लगने के कारणों और उससे होने वाले नुकसान तथा आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। फायर स्टेशन इंचार्ज प्रांशू अवस्थी ने बच्चों को अग्निशमन यंत्र के सही प्रयोग, आपातकालीन स्थिति में शांत रहने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा तत्काल 101 नंबर पर सूचना देने के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक रूप से आग बुझाने की प्रक्रिया भी समझाए, जिससे बच्चों में जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ा। विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ ने भी इस प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। स्कूल के ड...