औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- फोटो- 29 अप्रैल एयूआर 13 कैप्शन- विभिन्न गांवों में पम्पलेट वितरण कर ग्रामीणों को किया गया जागरूक दाउदनगर, संवाद सूत्र ओबरा थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत मॉक ड्रिल के साथ विभिन्न गांवों में पम्पलेट का वितरण किया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

अग्नि सुरक्षा जागरूकता सुरखी पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित राजकीय उत्क्रमित विद्यालय सुरखी में ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट बांटे गए। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल सही कदम उठाने की सलाह दी गई। साथ ही आग से बचाव के प्राथमिक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मायापुर गांव में किसानों के बीच पम्...