औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों को बचाव के उपाय बताए गए फोटो- 25 अप्रैल एयूआर 15 कैप्शन- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल लोग रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को अग्निशमन विभाग ने मेगा जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रखंड अग्निशमनालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने करीब सौ झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों तक पहुंचकर आग से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी। अभियान के दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से पूरे क्षेत्र में जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए और लोगों के बीच पंपलेट बांटकर सतर्क रहने की अपील की गई। ग्रामीणों को बताया गया कि छोटी लापरवाहियां बड़ी अग्नि दुर्घटनाओं का कारण बनती है और समय रहते सावधानी बरतकर इनसे बचा जा सकता है। यह भी पढ़ें- अगलगी पर अंकुश लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.