बागेश्वर, फरवरी 9 -- बागेश्वर। अग्नि सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत फायर सर्विस की टीम ने अग्निशमन उपकरणों का डेमो किया। छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। सोमवार को महर्षि विद्या मंदिर, बिलौना में वृहद कार्यशाला आयोजित की गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक ने छात्र-छात्राओं एवं स्कूली स्टाफ को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों तथा रिस्पांस टाइम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न प्रकार के अग्निशमन उपकरणों यानी फायर एक्सटिंग्विशर को चलाने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला में रसोई गैस सिलेंडर व शार्ट सर्किट से होने वाली अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए तथा विद्यार्थियों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक र...