पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया। बिहार अग्निशमन सेवा पूर्णिया डिवीजन द्वारा इंटरनेशनल पब्ल्कि स्कूल में अग्नि सुरक्षा पर एक जानकारीपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस सत्र का संचालन ओमप्रकाश एवं शिराज़ खान द्वारा किया गया, जिन्होंने अग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यशाला अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिसमें प्रतिभागियों को एलपीजी सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, आग लगने के सामान्य कारणों तथा आग पर नियंत्रण एवं उसे बुझाने के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली तकनीकों को भी समझाया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक आदिल इमाम ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी को सतर्क रहने एवं दैनिक जीवन में सुरक्षा उपा...