अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत अग्नि सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमालय अररिया की टीम की ओर से विभिन्न विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल तथा कैरियर गाइड एकैडमी में छात्र-छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सही प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और दो मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के प्रकार, उनके उपयोग और आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। यह भ...