सीवान, जून 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों होटलों व विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान खामियां भी उजागर होने पर ऐसे संस्थानों को नोटिस जारी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, टीम ने की विभिन्न संस्थानों की जांचजांच की प्रक्रिया रविवार को भी जिला अग्निशमन पदाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर कई संस्थानों की जांच की गयी। इस दौरान महाराजगंज अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ने दरौंदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व दुर्गा होटल एंड मैरेज हॉल में अग्नि सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को लेकर नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि अग्नि सुरक्षा के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं, जो जन-धन की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चिंताजनक ...