हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। आग की घटनाओं को रोकने के लिए जिले के युवकों को अग्नि सचेतक का पिछले वर्ष प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें 71 अग्नि सचेतकों का विभाग द्वारा वेरीफिकेशन कराया गया। इसके साथ ही मुख्य अग्नि शमन अधिकारी रेहान अली ने उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली ने चयनित अग्नि सचेतकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लोग अपने घरों में रहने हुए अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों पर विशेष नजर रखे। कहीं पर आग लगने की स्थिति में वहां का आंकलन करके तत्काल नजदीक के दमकल दस्ते को सूचना दे। इस दौरान यह भी देखे कि आग कितनी भीषण है। एक गाड़ी से आग बुझाई जा सकती है या फिर ज्यादा गाड़ियों की अवश्यकता पड़ेगी। ताकि समय रहते दमकल दस्ता मौके पर पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाकर समय से आग बुझा सके। इस दौरान उप निरीक...