मऊ, जून 6 -- मऊ, संवाददाता। अग्नि शमन विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर शनिवार को तीन होटल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी किया। साथ ही साथ तीन को चेतावनी पत्र जारी किया गया। अग्नि शमन विभाग ने चेताया कि किसी भी कीमत पर होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, कामर्शियल काम्प्लेक्स में आग से बचाव के इंतजाम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले का अग्निशमन विभाग एक्शन में आ गया है। अग्नि शमन विभाग की टीम लगातार तीन दिन से सघन चेकिंग अभियान चला रही है। दो दिन पूर्व अग्नि शमन विभाग की तरफ से नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। चेकिंग अभियान के दौरान मुख्य अग्नि शमन अधिकारी के वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू के नेतृत्...