सहरसा, दिसम्बर 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के बनमा गांव में अग्नि विभाग के कर्मियों द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित कर ग्रामीणों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित तरीके से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान आग बुझाने वाले उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी गई तथा आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की अपील की गई। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि प्रारंभिक सावधानियों से आग की बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर अग्नि प्रभारी अभितांस कुमार ने कहा कि आगजनी की अधिकांश घटनाएं लापरवाही के कारण होती हैं, जिन्हें थोड़ी सी सतर्कता से टाला जा सकता है। उन्होंने गैस सिलेंडर, बिजली के तारों एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.