लखीसराय, मार्च 21 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव के एक अग्नि पीड़ित वृजेश कुमार को शुक्रवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में चेक दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बारह हजार का चेक पीड़ित को प्रदान किया। अंचल के नाजिर संजय कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। अग्नि पीड़ित ने चेक मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। पिछले साल उसके घर में आग लगने से उनका सारा सामान जल गया था और उन्हें काफी नुकसान हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...