पूर्णिया, जून 17 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड अंतर्गत जानकीनगर थाना क्षेत्र की नौलखी पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित बौराराही गांव में बीते 12 जून को हुए अग्निकांड से प्रभावित तीन परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा गया। अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन तथा अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत सुमन की उपस्थिति में पीड़ित परिवारों को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह भी पढ़ें- भेड़िहारी में अगलगी में दो घर राख, लाखों की क्षति गौरतलब है कि 12 जून को हुई भीषण आगलग...