फतेहपुर, मार्च 21 -- विजयीपुर। क्षेत्र के रग्घुपुर मजरे गढा गांव में मंगल पासवान के घर में शुक्रवार को अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई थी जिससे गृहस्थी जल गई थी सूचना के बाद शनिवार मौके पर पहुंच खागा विधायक कृष्णा पासवान ने पहुंचकर खाद्य सामग्री व बर्तन देकर सरकारी आवास दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर वीरेंद्र त्रिपाठी, रवि तिवारी, विमलेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...