अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या,संवाददाता। मिल्कीपुर तहसील के कुंभी पूरे डड़िया गांव में बीते शुक्रवार की शाम आग की लपटों ने कुछ ही पलों में करीब 10 घरों को अपनी चपेट में लेकर राख में तब्दील कर दिया था। हादसे में एक गाय, एक बछिया और एक बछड़े की जलकर मौत हो गई,जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई थी। रविवार को सांसद अवधेश प्रसाद गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए पीड़ितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था भी कराई। सांसद ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर वार्ता कर निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। सांसद ने मुख्य विकास अधिकारी को अग्नि पीड़ितों को सरकारी आवास दिए जाने के लिए एक पत्र भी लिखा। सपा के निवर्तमान प्रवक्त...