आगरा, अप्रैल 21 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया में तीन दिन पूर्व हुए अग्निकांड के पीड़ितों को पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने राहत सामग्री वितरित की है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे क्षेत्रीय विधायक नादिरा सुल्तान गांव नवाबगंज नगरिया पहुंचीं। यहां उन्होंने आग से जले हुए घरों की स्थिति देखी। उन्होंने ईंट भट्ठा मजदूरों के लिए पक्के आवास को लेकर अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। पीडित पांचों परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए। विधायक ने निधि से गांव की गली में 200 मीटर की इंटरलॉकिंग कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान विनीत, डा. नेमचन्द्र, सरवन सिंह, बादल, कृष्णपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, विमल सिंह, अशोक गुप्ता, निर्दोष पांडेय, मथुरा प्रसाद, ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रबंधक ने अग्निपीड़ित पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.