पूर्णिया, अप्रैल 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने रविवार को जावे पंचायत के चाभियारी गांव पहुंचकर अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का दुख-दर्द साझा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक श्री मंडल ने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन, पहनने के कपड़े तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना देते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं और आगे भी हर संभव मदद करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ितों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और वे पुनः सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। इस मौके पर पूर्व मुखिया शमीम आलम, समाजसेवी अमन सिंह, अरविंद कु...