पूर्णिया, अप्रैल 2 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।बरहरा प्रखंड के पटरहा पंचायत अंतर्गत बेलदारी गांव में हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से त्वरित राहत उपलब्ध कराई गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कैलाश पति मिश्रा ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित कुल 18 परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी गई है। इसके तहत अग्निकांड अनुग्रह सहायता के रूप में प्रति परिवार 7,000 रुपए की दर से कुल 1,26,000 रुपए का भुगतान किया गया। वहीं वस्त्र एवं बर्तन मद में प्रति परिवार 5,000 रुपए के हिसाब से कुल 90,000 रुपए का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अंचल टीम द्वारा पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया गया, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.