मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के अलग-अलग गांव में हुए अगलगी कांड के पीड़ित परिवारों को मंगलवार को राहत सामग्री वितरित की गई। साथ ही विधायक के प्रयास से सामुदायिक रसोई भी शुरू किया गया। सकरा सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि सामूहिक रसोई चालू करने के लिए मुखिया को जिम्मेदारी दी गई है। यह जिलाधिकारी के आदेश पर चलेगा। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से सकरा के केशोपुर पंचायत के सिमरा गांव के 18, चंदनपट्टी पंचायत के सहदुल्लापुर पिपरी के दो और भरथीपुर के चार अग्नि पीड़ित परिवारों में चूड़ा, मीठा और तिरपाल का वितरण किया गया है। साथ ही जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है। मौके पर मुखिया दिनेश पुष्पम, विधायक के निजी सहायक अजय शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष साधु शरण कुशवाहा, वार्ड सदस्य राजेंद्र राय, कमलेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.