सोनभद्र, अप्रैल 20 -- अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल अनपरा सी परियोजना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन सोमवार 20 अप्रैल को विविध कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन हेड एके सिंह व विशिष्ट अतिथि हेड ओ एण्ड एम संतोष कुमार दुबे ने 14 अप्रैल 1944 में मुम्बई अग्नि कांड की घटना का जिक्र करते हुए अग्नि नियन्त्रण में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सम्बोधन में कहा कि अग्नि मित्र है लेकिन नियन्त्रण जरूरी है इसमे लापरवाही बेहद घातक साबित हो सकती है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबन्धक फायर सुनील कुमार भारद्वाज ने अग्निशमन की प्रभावी उपायों की जानकारी दी। जवानों ने इसका सजीव डेमो द्वारा प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मॉक ड्रिल कर चलाया जागरूकता अभियान बताया कि सप्ताह भर चले कार्यक्रम में अवधूत भगवान राम पीजी काले...