मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में रविवार को माघ मास की अचला सप्तमी के अवसर पर लायन्स क्लब की ओर से गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक रीति से दस वर-वधुओं का विवाह कराया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह के बाद प्रत्येक वर-वधू को जीवनोपयोगी पलंग, गद्दा, टीवी, सिलाई मशीन, 11-11 साड़ियां, बर्तन, आभूषण आदि प्रदान कर विदाई दी गई। इससे पहले लायंस स्कूल के आंगन में आकर्षक ढंग से सजे मंडप में सुर्ख लाल जोड़े में सजीं दुल्हनें और शेरवानी पहले दूल्हे को सामूहिक रूप से बैठाया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच पुरोहितों ने सामूहिक मात्रि पूजन, लावा परिछन, सिंदूरदान के साथ अग्नि के सात फेरे...