अग्निशामक दल ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को किया जागरूक
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशामक दल के द्वारा ओबरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव और नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी गई, साथ ही पंपलेट का वितरण भी किया गया। मॉक ड्रिल बेल रोड, वार्ड संख्या छह एवं वार्ड संख्या तीन तथा सुर्खी पंचायत सन्हौली के वार्ड संख्या दो में आयोजित की गई। टीम ने आग लगने की स्थिति का अभ्यास कर लोगों को यह बताया कि किस प्रकार समय रहते सतर्कता बरत कर बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है। टीम के सदस्यों ने मौके पर प्रदर्शन कर आग बुझाने के उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया को समझाया। कार्यक्रम में अग्निक चालक विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.