अग्निशमन से 126 अस्पतालों को ही एनओसी
दरभंगा, जून 5 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। अग्निशमन विभाग ने वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर मई तक नौ सरकारी और 164 निजी अस्पतालों को एनओसी दी। वहीं, 2026 में पांच सरकारी व 121 निजी अस्पतालों को एनओसी दी है। फायर ऑफिसर चंद्र किशोर पासवान ने बताया कि अस्पताल को प्रत्येक साल एनओसी लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग सभी अस्पतालों में जाकर एनओसी की जांच करता है। जिस अस्पताल का एनओसी फेल रहता है, उसे फिर से एनओसी लेने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट होता है। वे लोग जब अस्पताल जाते हैं तो वायरिंग और लोड की जांच करते हैं। यह भी पढ़ें- अस्पतालों के एनओसी का अग्निशमन विभाग के पास कोई रिकार्ड नहीं लोड के हिसाब से अगर वायरिंग कमजोर रहती है तो वे लोग अस्पताल प्रबंधन को वायरिंग ठीक करने के लिए बोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.