गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। फायर स्टेशन पुलिस लाइन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए अग्निशमन सेवा के महत्व और इस दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगजनी की घटनाओं से बचाव और सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने की शुरुआत भी हुई। इस वर्ष की थीम सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज रखी गई है। सप्ताह भर जनपद में विभिन्न संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखा...