कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। माती स्थित फायर सर्विस स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सीएफओ ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कराया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों ने लोगों को आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक भी किया।माती मुख्यालय स्थित फायर सर्विस स्टेशन में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 में अग्निकांड के दौरान जान गंवाने वाले 66 फायर फाइटरों को अग्निशमन कर्मियों ने अग्निशमन कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल अग्निकांड में लाखों की आर्थिक संपत्ति की हानि होती है। यह भी पढ़ें- खुद की जान जोखिम में डालकर आमज...