कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर, संवाददाता। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। बलिदानी अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अग्निशमन विभाग के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन शहर की जनता को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे और आग लगने की स्थिति में बचाव की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। इस बीच उन्होंने जनता से अपील कि वह घरों, दुकानों और कार्यालयों में सुरक्षा मानकों का पालन करें और अग्निशमन उपकरणों का उपयोग करना सीखें। यह भी पढ़ें- शहीद दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि दी वहीं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने अग...