मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ​अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल) के तहत बुधवार को जिला अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसको लेकर शहर और मोतीपुर में स्कूली विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई।शहर में प्रभातफेरी चंदवारा स्थित जिला अग्निशमन कार्यालय परिसर से शुरू होकर बनारस बैंक चौक और बाबा गरीबनाथ मंदिर होते हुए वापस कार्यालय पहुंच समाप्त हुई। वहीं, मोतीपुर में बस स्टैंड और गांधी चौक के रास्ते प्रभातफेरी निकाली। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अग्निसुरक्षा और बचाव के प्रति जागरूक करना था। यही नहीं, छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष मॉकड्रिल का भी आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के लिए बरतें सतर्कता ​सनसाइन स्कूल और राजकीय कृत उच्च माध्यमिक ...