सिमडेगा, अप्रैल 20 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आपात स्थिति में सही व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय मिश्रा, प्रधान अग्नि चालक पप्पू कुमार राय एवं बबलू तूरी ने भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, गैस सिलेंडर और विद्युत उपकरणों के सुरक्षित संचालन के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह पर डीएव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.