लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के छठे दिन रविवार को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में सुरक्षा और जागरूकता की गूंज रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के तहत अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी विनिता लता के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम ने औद्योगिक इकाइयों, व्यावसायिक केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में सघन जागरूकता अभियान और निकासी अभ्यास चलाया। ​रविवार को अभियान की शुरुआत शैक्षणिक केंद्रों से हुई। टीम ने दरियापुर स्थित एम वाई एफ एकेडमी कोचिंग सेंटर और रामगढ़ चौक स्थित सरस्वती कोचिंग सेंटर में छात्रों और शिक्षकों के बीच मॉकड्रिल किया। इस दौरान बच्चों को बताया गया कि यदि क्लासरूम या बिल्डिंग में अचानक आग लग जाए तो बिना अफरा तफरी मचाए सुरक्षित तरीके से बाहर कैसे न...