रुद्रपुर, अप्रैल 14 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस पर फायर स्टेशन सिडकुल पंतनगर में कार्यक्रम हुआ। प्रभारी स्टेशन अधिकारी फायर सर्विस चालक मदन सिंह के नेतृत्व में समस्त फायर सर्विस कर्मचारियों और सिडकुल पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र की फायर सेफ्टी टीम ने मिलकर राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया। इसके साथ ही 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को 2 मिनट का मौन धारण किया गया। प्रभारी स्टेशन अधिकारी और सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद समस्त फायर सर्विस कर्मचारियों और सिडकुल की सुरक्षा टीम के कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित किए। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.