आरा, अप्रैल 16 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आग से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जगदीशपुर नगर में स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों के हाथों में तख्तियां लेकर आग से बचाव ही सुरक्षा का उपाय जैसे नारे के साथ नगर भ्रमण किया गया। इसके साथ ही नगर के संत जेवियर्स स्कूल और जगनारायण अकादमी में अग्निशमन विभाग की टीम की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग के कर्मियों ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में तत्काल क्या करना चाहिए, इसकी विशेष जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्कूलों में किया मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की दी जानकारी गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव के उपाय को व्यावहारिक तरीके से समझाए गए। यह ...