हाजीपुर, अप्रैल 15 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार अग्निशमन सप्ताह एवं राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी एवं अग्निशमन कर्मियों द्वारा हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदर अस्पताल,हाजीपुर तथा शिशु लोक आई केयर चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल एवं फायर ऑडिट कराया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी, अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग तथा आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिलाधिकारी आवास, वैशाली एवं आरक्षी अधीक्षक आवास पर अग्निशमन सप्ताह के प्रतीक स्वरूप सभी कर्मियों को पिन फ्लैग लगाया गया तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सेवा सप्ताह की ह...