उरई, अप्रैल 20 -- अग्निशमन संसाधनों की कमी से बढ़ी चिंता, फायर ब्रिगेड गाड़ियां उपलब्ध कराने की मांग क्रासरकांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनकोंच, संवाददाता । गर्मी के मौसम के आगमन के साथ ही जालौन के कोंच तहसील में अग्निशमन संसाधनों की कमी को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को देकर कोंच फायर ब्रिगेड के लिए दो बड़ी अग्निशमन गाड़ियां तथा दो छोटी अग्निशमन गाड़ियों के पम्प उपलब्ध कराने की मांग की है।जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में रामकिशोर पुरोहित ने बताया कि कोंच तहसील क्षेत्र काफी विस्तृत है, लेकिन यहां पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में कुम्भ मेले के दौरान यहां की अग्निशमन गाड़ियां भेजी गई थी, जो अब तक वापस...