नोएडा, जून 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण ने आग की घटनाओं और ऊंची इमारतों की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए अग्निशमन विभाग को करीब 77 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। इस राशि से विभाग 100 मीटर ऊंचाई तक पहुंचने वाला अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म खरीदेगा। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी विभाग को वित्तीय सहायता दे चुका है। दोनों प्राधिकरणों से मिली धनराशि से हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत अन्य अग्निशमन संसाधनों को मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में नोएडा अग्निशमन विभाग के पास केवल 42 मीटर ऊंचाई तक पहुंचने वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है, जबकि शहर में करीब 300 मीटर ऊंची और 80 मंजिल तक की इमारतें हैं। यह भी पढ़ें- 12वीं मंजिल पर आग, पांचवीं तक ही पहुंची पानी की बौछार 72 और 104 मीटर क्षमता वाले प्लेटफॉर्म खरीदने की योजना पिछले छह वर्षों से लंबित...