अग्निशमन विभाग ने दो दर्जन होटल और अस्पतालों को भेजा नोटिस
मिर्जापुर, जून 7 -- मिर्जापुर। अग्निशमन विभाग की जांच में दो दर्जन होटल और निजी अस्पतालों में आग से बचाव के लिए लगाए गए अग्निशमन यंत्र खराब मिले हैं। महीनों से खराब इन अग्निशमन यंत्रों की मरम्मत भी नहीं कराई गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि अग्निशमन यंत्र दुरुस्त नहीं कराए गए तो जुर्माना वसूलने के साथ ही होटल और अस्पताल संचालित करने का लाइसेंस निरस्त करा दिया जाएगा। अग्निशमन विभाग की नोटिस से होटलों और निजी अस्पताल संचालकों की दशा खराब हो गई है। दिल्ली में रेस्टोरेंट और मुजफ्फरपुर में अस्पताल में आग लगने से हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने होटल और निजी अस्पतालों में आग से बचाव के लिए की गयी व्यवस्थाओं की जांच करने में जुटा हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.