अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। अग्नि शमन केंद्र के अधिकारियों ने आईएमपीसीएल मोहान का फायर रिस्क निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी गणेश चंद्र ने संयुक्त निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों एवं फायर हाइड्रेंटों को देखा। अग्निशमन उपकरण और फायर हाइड्रेंट कार्यशील मिले। संस्थान के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन के बारे में विस्तार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...