बुलंदशहर, मई 9 -- सिकंदराबाद। अग्निशमन विभाग की टीम ने हाईवे स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ एवं मौजूद लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के निर्देश पर सुरक्षित अस्पताल, सुरक्षित समाज अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने के उपकरणों के प्रयोग, आपातकालीन निकासी तथा प्राथमिक सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया गया। टीम ने लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मियों को मॉक ड्रिल में दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.