पिथौरागढ़, दिसम्बर 9 -- पिथौरागढ़। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने पाइन रिसॉर्ट ऐंचोली, सिटी हॉस्पिटल व हिमालयन ग्रामोद्योग विकास संस्थान गैना के अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेन्द्र प्रसाद ने कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा व आपात स्थिति में किए जाने वाले उपायों के बारे में जानकारी दी, साथ ही यंत्रों के संचालन की विधि के बारे में भी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...