इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। अग्निशमन स्मृति दिवस व अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर एसएस फोर्ट स्टिकिन जहाज में लगी भीषण आग में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मौन धारण कर शोक परेड का आयोजन किया गया। एसएसपी ने बताया कि 14 अप्रैल को पूरे देश में अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है और इसी दिन से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होती है। कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर शोक परेड, प्रभात फेरी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- मुंबई में शहीद अग्निशमन जवानों को दी श्रद्धाजंलि उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव, सावधानियां और आपात स्थिति...